डिजिटल पत्रकारिता की इस तेज रफ्तार दुनिया में Koshi Voice का संकल्प सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि जन-जन की आवाज बनना है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बेबाक रुख और जमीनी हकीकत को बिना किसी डर के सामने लाना ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है। Supaul, Bihar की पावन धरती से शुरू हुआ यह सफर आज कई क्षेत्रीय संस्करणों के साथ लाखों पाठकों का भरोसा जीत चुका है।
हमारा मुख्य विजन डिजिटल नेटवर्क को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस करना है। हमारा मुख्य पोर्टल koshivoice.in एक प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहाँ हम ऑडियो-वीडियो और एआई (AI) सिस्टम के जरिए आधुनिक तकनीक से खबरें और वीडियो तैयार करते हैं। हमारे जमीनी रिपोर्टर्स लगातार एक्सक्लूसिव वीडियो फुटेज और रिपोर्ट्स मुहैया कराते हैं। हमारे 13 सोशल मीडिया चैनल्स हर कैटेगरी में सबसे तेज और सटीक खबरें परोसने के लिए 24 घंटे एक्टिव रहते हैं। हमारे दोनों पोर्टल्स के मोबाइल ऐप्स (Android और iOS) बहुत जल्द लॉन्च होने वाले हैं, जो फिलहाल ऐप स्टोर और प्ले स्टोर पर रव्यू (Review) में हैं और कुछ ही दिनों में पब्लिक के लिए लाइव हो जाएंगे।
इसके साथ ही हमारा दूसरा महत्वपूर्ण न्यूज पोर्टल koahivoice.news संचालित है, जो विशेष रूप से सिटीजन वीडियो सर्विस (Citizen Video Service) और ग्राउंड लेवल नॉर्मल वीडियो रिपोर्ट्स के लिए समर्पित है। इस प्लेटफॉर्म का भी डेडिकेटेड मोबाइल ऐप तैयार है जो फिलहाल रव्यू प्रक्रिया में है और बहुत जल्द लाइव होगा।
हम उन सभी ऊर्जावान और निष्पक्ष पत्रकारों, लेखकों और स्थानीय युवाओं को खुले दिल से आमंत्रित करते हैं जो हमारे इस महा-अभियान से जुड़कर डिजिटल पत्रकारिता में अपना करियर बनाना चाहते हैं और स्वतंत्र मीडिया का हिस्सा बनना चाहते हैं। आइए, सत्य और जनहित के इस सफर में हमारे साथ जुड़िए!